डिलीवरी ब्वॉय के वायरल हुए Video ने सबको किया हैरान, ढाई घंटे सड़क किनारे खड़ा रहा लेकिन...
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 11:24 AM (IST)
पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डिलीवरी ब्वॉय बसुध होकर काफी देर तक सड़क किनारे खड़ा रहा है। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-33 इलाके से है। जानकारी के मुताबिक, एक डिलीवरी ब्वॉय नशे की हालत में सड़क किनारे काफी देर तक खड़ा रहा। बताया जा रहा है कि युवक करीब ढाई घंटे तक वहीं खड़ा रहा, लेकिन वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की आंखें बंद थीं और मुंह में बीड़ी दबाए हुए था। उसके हाथ में लाइटर भी था, लेकिन वह बीड़ी जलाने तक में असमर्थ नजर आया। उसकी यह हालत देखकर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ कि वह नशे में है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 23 सेकेंड के इस वीडियो में युवक की असामान्य स्थिति साफ दिखाई दे रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने किस प्रकार का नशा किया था। बताया जा रहा है कि, युवक ने इस दौरान किसी से कोई बदसलूकी नहीं है। पुलिस ने उसका नाम-पता दर्ज कर चेतावनी देकर छोड़ दिया है। बता दें कि, जैसे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ लोगों ने इसे पंजाब का वीडियो बताकर वायरल करना शुरू कर दिया। पुलिस जांच करने के बाद पता चला कि, ये वीडियो पंजाब का नहीं बल्कि चंडीगढ़ का है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

