मोहाली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक Video
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 09:14 AM (IST)
नयागांव: न्यू चंडीगढ़ में 8 वीं की छात्रा के साथ उसके ही 4 नाबालिग दोस्तों ने गैंगरप किया। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद 4 नाबालिगों को हिरासत में लिया। थाना पुलिस ने छात्रा के साथ दोस्ती कर रेप करने वाले नाबालिग को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर अन्य तीनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें पीड़िता की सहेली भी बताई जा रही है। चारों आरोपियों की पुलिस ने घर से हिरासत में लिया।
लगभग 2 साल से आरोपी पीड़िता के साथ गैंगरेप करते रहे। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते रहे। यही कारण है कि पीड़िता ने किस्से को भी इस बारे में नहीं बताया। हाल ही में एक सोशल मीडिया पर पीड़ित की आपत्तिजनक और दुष्कर्म की वीडियो के बारे में पता चलने पर परिवार वालों को घटना के बारे में पता चला। इसके बाद परिवारवालों ने गांववालों के साथ मिलकर पुलिस को शिकायत दी।
आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर कर दिया। साथ ही छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मुल्लांपुर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 नाबालिग हैं एक बालिग है। अदालत ने तीनों नाबालिगों की बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं आरोपी गगनदीप 4 दिन के रिमांड पर है। पुलिस ने आरोपी गगनदीप की निशानदेही पर पीड़िता की सहेली को भी जांच में शामिल किया है।

