Navjot Singh Sidhu ने बच्चों के नाम किए अपने घर, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 08:48 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने जीवन का एक भावुक फैसला लेते हुए अपने दोनों घर बच्चों के नाम कर दिए हैं। सिद्धू ने अमृतसर स्थित अपना आलीशान घर बेटी राबिया को सौंप दिया है, जबकि पटियाला का पुश्तैनी मकान बेटे करन के नाम कर दिया है। इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावनात्मक संदेश भी लिखा।

सिद्धू ने बताया कि अमृतसर का यह घर उन्होंने अपनी मां पार्वती के आशीर्वाद और अपने वचन को निभाने के लिए बनाया था। उन्होंने कहा कि राजनीति से एक भी पैसा लिए बिना अपनी मेहनत और ईमानदारी से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि 2022 से 2024 के बीच वह टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने Bigg Boss, The Kapil Sharma Show, StarPlus और हिंदी कमेंट्री जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम किया और इसी दौरान अपने सपनों का घर तैयार किया।

अमृतसर में बना यह आलीशान घर करीब 1.1 एकड़ में फैला हुआ है, जिसे 2014-15 के दौरान लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था। घर में स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, भव्य मंदिर, सिंगापुर से मंगवाया गया शिवलिंग और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई है। गृह प्रवेश के दौरान उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी उनके साथ मौजूद रहीं और परिवार ने इस खास पल को साथ मिलकर सेलिब्रेट किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

