नवजोत कौर सिद्धू का CM भगवंत मान पर तीखा हमला, पंजाब सिर चढ़े कर्जे बारे मांगा जवाब

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 01:45 PM (IST)

अमृतसर : डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने राज्य सरकार के बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा राजनीतिक हमला किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनता के पैसे और सरकारी फंड के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल पूछे हैं। डॉ. सिद्धू ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकारी खजाने में जो पैसा है, वह जनता का है, मुख्यमंत्री के पास कोई निजी पैसा नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार को किसी की मदद करनी है तो उसे टैक्सदाताओं के पैसे के बजाय अपनी जेब से दें। उन्होंने यह भी पूछा कि चुनाव से ठीक पहले यह उदारता क्यों दिखाई जा रही है। 

कर्ज पर मांगा जवाब 

उन्होंने मुख्यमंत्री से पंजाब को चलाने के लिए अब तक लिए गए कर्ज और उससे वापस किए गए पैसे का पूरा ब्योरा मांगा है। उन्होंने कहा कि कर्ज समय पर चुकाना जरूरी है, जबकि उनका कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होने वाला है। एक अहम मांग करते हुए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने मुख्यमंत्री से चुनाव से पहले और बाद के अपने परिवार के बैंक स्टेटमेंट सार्वजनिक करने को कहा है। उनके अनुसार, यह ज़रूरी है कि जनता और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट यह देख सके कि सत्ता में आने के बाद उनकी जमीन, ज्वेलरी और विदेशी प्रॉपर्टी के लेन-देन में कितनी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर इन सवालों का जवाब दें और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही तय करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News