जम्मू में हेरोइन सप्लाई करने वाला पंजाब में गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 10:29 AM (IST)

तरनतारन (रमन) : जम्मू-कश्मीर पुलिस की 3 गाड़ियों में करीब डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मियों की एक स्पैशल टीम मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी के घर की तलाशी लेने के लिए उसके घर फतेहचक कॉलोनी पहुंची। टीम को आरोपी के घर से 270 ग्राम हैरोइन और 70 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद हुई।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर से आई स्पैशल टीम, जिसमें इंस्पैक्टर जतिंदर सिंह और इंस्पैक्टर संदीप कोचा व अन्य कर्मचारी शामिल थे, अपने साथ लाए गए जसप्रीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी फतेह चक्क कॉलोनी, तरनतारन के घर पहुंची। जहां करीब डेढ़ घंटे तक उसके घर की तलाशी ली गई।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार जसप्रीत सिंह उर्फ दोधी का संबंध जम्मू-कश्मीर के नगरोटा जिले के गुज्जरों से पाया गया है। जो जसप्रीत सिंह के साथ मिलकर हेरोइन का धंधा करता था। इस संबंध में नगरोटा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गुज्जरों से हेरोइन बरामद की थी, जिसके संबंध में केस दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गुज्जरों ने बताया था कि वे तरनतारन के रहने वाले जसप्रीत सिंह से हैरोइन की खेप मंगवाते हैं।

इस संबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तरनतारन में जसप्रीत को गिरफ्तार किया और उसके घर की तलाशी ली, इस दौरान पुलिस को 270 ग्राम हैरोइन और 70,000 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी जसप्रीत सिंह घरों में दूध पहुंचाने का काम करता है। जबकि उसकी बुजुर्ग मां कैंसर से पीड़ित है, जिसका इलाज चल रहा है। जसप्रीत सिंह के घर पर उसकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे हैं। जानकारी मिली है कि जसप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी हैरोइन बरामदगी का केस दर्ज है, जिसके सिलसिले में वह जमानत पर बाहर था और उसने कई बार जम्मू-कश्मीर में मौजूद ड्रग तस्करों को हैरोइन की खेप सप्लाई की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News