सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर :  वर्ल्ड टूर का ऐलान, अब पाकिस्तान में भी होगा धमाका!

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 08:36 PM (IST)

पंजाब डैस्क : मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला की टीम की ओर से आधिकारिक तौर पर ‘Signed To God World Tour’ का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर में होलोग्राम के जरिए सिद्धू की आवाज़ एक बार फिर दुनिया भर में गूंजेगी।

पाकिस्तान में होगा धमाकेदार शो
इस वर्ल्ड टूर की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इस दौरान पाकिस्तान में भी एक विशेष शो आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला पाकिस्तान की धरती पर अपनी गायिकी से पूरा धमाका करेंगे। इस खबर ने सीमा के दोनों तरफ बैठे सिद्धू के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

इन देशों में होंगे शो
टीम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह वर्ल्ड टूर कई देशों को कवर करेगा। इस सूची में ये देश शामिल हैं:

कनाडा और अमेरिका (USA)

भारत

यूएई (UAE) और यूके (UK)

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड

पाकिस्तान

सिद्धू मूसेवाला की टीम द्वारा किए गए इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर ‘Signed To God’ टूर काफी चर्चा में है और प्रशंसक बेसब्री से और विवरणों का इंतजार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News