पंजाब से सनसनीखेज खबर, बिजली कटों से गुस्साए लोगों ने SDO पर किया हमला
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 04:28 PM (IST)
तरनतारन (रमन): तरनतारन के फतेहाबाद कस्बे से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां खराब बिजली सप्लाई को लेकर 3 अनजान लोगों ने पावरकॉम के एस.डी.ओ. को बुरी तरह पीटा। हमले में एस.डी.ओ. गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एस.डी.ओ. सतनाम सिंह फतेहाबाद पावर कॉर्पोरेशन ऑफिस में तैनात हैं। बीती रात बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली कटौती को लेकर गुस्साए 3 अनजान लोगों ने पहले एस.डी.ओ. से बहस की और फिर उन पर हमला कर बुरी तरह पीटा।
इस हमले में एस.डी.ओ. सतनाम सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, डी.एस.पी. गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में एस.डी.ओ. सतनाम सिंह के बयानों के आधार पर श्री गोइंदवाल साहिब थाने में अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

