पंजाब में फिर दागदार हुई खाकी, हेरोइन समेत गिरफ्तार हुआ पंजाब पुलिस का SI
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 07:44 PM (IST)
तरनतारन: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस विभाग की छवि को झटका देने वाला मामला सामने आया है। तरनतारन के थाना खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) साहिब सिंह को CIA स्टाफ की टीम ने करीब 300 ग्राम हेरोइन और 1.27 लाख रुपए की कथित ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में उसकी महिला सहायक किंदर कौर को भी गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोप है कि दोनों पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई हेरोइन की सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से बरामद हेरोइन और नकदी जब्त कर ली है तथा मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, हेरोइन की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जाती थी और इस पूरे रैकेट के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


