DM Suicide Case पर BSP का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 06:43 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य अवतार सिंह करीमपुरी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे सरकार पर “कलंक” करार दिया है। करीमपुरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है और सत्ता में बैठे कुछ लोग ही अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में एक मंत्री की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
करीमपुरी ने आगे कहा कि, किसी राज्य की सरकार की जिम्मेदारी होती है कि, वह जनता की जान माल और इमान को प्रोटेक्ट करें, उनकी रक्षा करें। लेकिन पंजाब सरकार अधिकारियों इतना ज्यादा दबाकर रखती है, इतना परेशान करती है, और इस हद तक भ्रष्टाचार में उलझाना चाहती है कि अधिकारी परेशान होकर कोई खौफ उठा लेता है।
बसपा ने मांग की है कि मृतक का पोस्टमॉर्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जाए, जिसमें PGI चंडीगढ़ के डॉक्टरों को भी शामिल किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इसके साथ ही पार्टी ने संबंधित मंत्री के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। करीमपुरी ने एक अन्य मामले का जिक्र करते हुए सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप भी लगाया और कहा कि एक विधायक को सजा मिलने के बावजूद कार्रवाई न होना सरकार की नैतिकता पर सवाल खड़े करता है। बसपा ने “पंजाब संभालो” अभियान के तहत लोगों से मौजूदा सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

