Punjab : सरकारी स्कूल की छात्रा की ऐतिहासिक एंट्री, इंटरनेशनल सैटेलाइट मिशन में हुआ सीधा Selection

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 03:46 PM (IST)

अमृतसर (रमन) : गवर्नमेंट स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉल रोड की क्लास 12वीं की स्टूडेंट टिया गौरव ने अमृतसर और पंजाब का नाम रोशन किया है, टिया को इंटरनेशनल शिव शक्ति सैटेलाइट मिशन के लिए चुना गया है। खास बात यह है कि वह इस मिशन में इंडिया को रिप्रेजेंट करने वाली देश की अकेली स्टूडेंट है।

Space Mission

इस इंटरनेशनल मिशन में दुनिया के 108 देशों के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। सिलेक्शन के बाद टिया को दिल्ली के पास एक स्पेशल ट्रेनिंग कैंप में सैटेलाइट डिज़ाइन, असेंबली और टेस्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किया गया सैटेलाइट स्पेस मिशन का हिस्सा बनेगा। टिया ने बताया कि इस अचीवमेंट के लिए उसने करीब 10 महीने तक हर दिन एक घंटे लैब में प्रैक्टिस की। उसने बताया कि सिलेक्शन प्रोसेस के दौरान इंटरव्यू सबसे बड़ा चैलेंज था, लेकिन टीचर्स की गाइडेंस और लगातार मेहनत से वह इसमें सफल रही। 

उन्होंने कहा कि 108 देशों के स्टूडेंट्स के साथ मिलकर सैटेलाइट बनाना उनके लिए गर्व की बात है। भविष्य में वह स्पेस साइंस के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं और देश के लिए योगदान देने का सपना देखती हैं। स्कूल प्रिंसिपल और टीचर्स ने टिया की इस कामयाबी को पूरे स्कूल, अमृतसर और पंजाब के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि टिया की कामयाबी दूसरे स्टूडेंट्स के लिए भी प्रेरणा बनेगी और यह साबित करेगी कि सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स भी इंटरनेशनल लेवल पर अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News