‘निहंग’ जसदीप की Post Viral, कहा- इंसाफ नहीं मिल रहा, सुबह इंस्टाग्राम पर LIVE आकर...
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 07:10 PM (IST)
अमृतसर: कथित अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद विवादों में आए निहंग जसदीप सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जसदीप सिंह की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, इस पोस्ट में निहंग सिंह ने इंसाफ न मिलने पर सुसाइड करने की धमकी दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर उनके परिवार से जुड़े हमले के मामले में इंसाफ नहीं मिला तो वह इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड कर लेंगे।

जसदीप सिंह ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्हें और उनके परिवार को पीटने की घटना को 9 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक किसी ने इंसाफ नहीं दिया है। उनका बायां हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। जसदीप सिंह ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उनकी कार वापस नहीं की गई और उनके परिवार को पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह कल इसी समय इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड कर लेंगे। उन्होंने अपनी मौत के लिए पंजाब पुलिस प्रशासन और उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है जिनके नाम उन्होंने शिकायत में दिए हैं।
गौरतलब है कि निहंग जसदीप सिंह को बुड्ढा दल ने धार्मिक सजा दी थी, तब बुड्ढा दल के प्रवक्ता ने कहा था कि अब जसदीप निहंग बाना या दुमाला नहीं पहन पाएगा और दूसरे निहंग ग्रुप से भी अपील की गई है कि उसे अमृत न पिलाया जाए। बुड्ढा दल के प्रवक्ता ने कहा था कि जसदीप ने अपनी मर्ज़ी से शपथ ली है। इस बीच, जसदीप का आरोप है कि उसने अपनी मर्ज़ी से सेवा नहीं छोड़ी, बल्कि परेशान किए जाने की वजह से उसे ऐसा करने पर मजबूर किया गया। उसका दावा है कि उसे जंजीरों से बांधा गया, लाठियों से पीटा गया और उसका बाना और ककार उतारने के लिए मजबूर किया गया।
क्या है पूरा मामला
यह विवाद तब शुरू हुआ जब विक्की थॉमस ने सोशल मीडिया पर निहंग जसदीप सिंह की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं। उसने दावा किया कि तस्वीरों में जसदीप एक दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। इसके बाद 11 मिनट का एक वीडियो जारी किया गया। कथित ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग में जसदीप ने नशे में गलती करने की बात मानी। इसके बाद बुड्ढा दल ने उन्हें निहंग बाना और दस्तार पहनने से रोक दिया और सेवा करने का आदेश दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

