डी.आर.आई. ने पकड़ा 28 करोड़ रुपए का सोना-बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 02:11 PM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): म्यांमार-भारत सोने की तस्करी नेटवर्क ने एक बड़ी सफलता राजस्व खुफिया निदेशालय (डी.आर.आई.) की दिल्ली जोनल यूनिट ने 55.61 किलोग्राम विदेशी मूल सोना जब्त किया। दो स्थानों दिल्ली और लखनऊ से 21 जनवरी को आठ व्यक्तियों से 28 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया है।

वित्त मंत्रालय द्वारा वीरवार देर रात जारी विज्ञप्ति में बताया कि डी.आर.डी. को भारत-म्यांमार बॉर्डर द्वारा भारी मात्रा में विदेशी मूल सोने की तस्करी की जानकारी मिली थी। इसे भारत के विभिन्न हिस्सों में भेजने के बारे की तैयारी भी थी। देश भर में कोविड संबंधित लॉकडाउन खुलने के बाद देखी गई आर्थिक गतिविधियों की तेजी, सोने की मांग में बढ़ोतरी के कारण, इस तरह की तस्करी गतिविधियों में वृद्धि हुई। लॉकडाउन के चलते हवाई मार्गों के अवरुद्ध होने से भूमि मार्ग पर तस्करी बढ़ गई।

डी.आर.आई. इन मार्गों पर निरंतर सतर्कता बरतते हुए, और किसी भी बड़े पैमाने पर तस्करी के प्रयासों को नाकाम कर रही है। पिछले छह महीनों में डी.आर.आई. के अधिकारियों ने काफी सोने की बरामदगी की है। इनमें डी.आर.आई. गुवाहाटी जोनल यूनिट द्वारा नवंबर 2020 में 51.33 किलोग्राम तस्करी किए गए सोने की जब्ती, अगस्त और नवंबर 2020 में क्रमशः 84 किलोग्राम और 66 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया गया और 55.61 किलोग्राम का सोना आज जब्त किया गया। 

डी.आर.आई. द्वारा 8 लोगों को जिनमें 5 लोगों को दिल्ली जोनल यूनिट के अधिकारियों द्वारा और तीन यात्रियों को लखनऊ जोनल यूनिट के अधिकारियों द्वारा इंटरसेप्ट किया गया था। व्यक्तियों की जांच में रिकवरी हुई और 335 सोने की छड़ें जब्त की गईं। जानकारी के अनुसार इनका वजन 55.61 किलोग्राम था। उक्त 8 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने डी.आर.आई, दिल्ली जोनल यूनिट के कार्यालय का दौरा किया। इस कामयाबी के लिए डी.आर.आई .के अधिकारियों को बधाई देने के लिए अध्यक्ष सी.बी.आई.सी. और पी.आर डी.जी, डी.आर.आई. भी मौजूद थे। श्री ठाकुर ने अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News