डेयरी कारोबार शुरू करने का सुनहरा मौका, 13 जुलाई से शुरू होगा 2 हफ्ते का ट्रेनिंग कोर्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 09:17 AM (IST)

जालंधर: डेयरी व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं और महिलाओं के लिए डेयरी विकास विभाग 13 जुलाई से फगवाड़ा स्थित डेयरी ट्रेनिंग सेंटर में दो हफ्ते का डेयरी प्रशिक्षण कोर्स शुरू करने जा रहा है। 

डिप्टी डायरैक्टर डेयरी विकास कश्मीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान दुधारू पशुओं की खरीद, पशु आहार प्रबंधन, नस्ल सुधार, पशुओं की देखभाल, डेयरी संचालन और दूध के उचित विपणन सहित आधुनिक डेयरी तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रशिक्षण संबंधी साहित्य भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

डिप्टी डायरैक्टर ने बताया कि प्रशिक्षण में 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित पुरुष एवं महिलाएं भाग ले सकते हैं। आवेदक का कम से कम पांचवीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को 2.5 और 10 दुधारू पशुओं की खरीद पर निर्धारित शर्तों के अनुसार 33 प्रतिशत तथा 25 प्रतिशत तक वित्तीय सहायता का लाभ भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण शुल्क 1000 रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है। जिला जालंधर के इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई तक डिप्टी डायरैक्टर डेयरी विकास, आर. डी. डी.एल. कॉम्प्लेक्स, लाडोवाली रोड स्थित कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News