ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट, ब्रेक लगाते ही पलटा... वीडियो वायरल
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 09:43 PM (IST)
गुरदसपुर (हरजिंदर सिंह गोराया) : गुरदासपुर के बटाला में पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी महाराज के विवाह पर्व में शामिल होने पहुंचे कुछ युवकों का ट्रैक्टर स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में 2 युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर सड़कों पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में घुमा रहे थे और अचानक ब्रेक लगाकर उसे मोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक पलट गया। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैक्टर स्टंट को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

