चिट्टे से भी ज्यादा खतरनाक है जॉम्बी ड्रग, इंसान को सुन्न कर बना देता है 'जिदा लाश'
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 01:54 PM (IST)
चंडीगढ़ (शीना): मार्च 2026 के आखिर में सेक्टर-33 B की सी.सी.टी.वी. फुटेज में एक डिलीवरी बॉय को करीब दो घंटे के लिए नशे के कारण एक जगह पर खड़ा देखा गया। इस अजीब किस्म के नशे को लोगों द्वारा जॉम्बी ड्रग कहा गया है। इसी तरह एक और वीडियो सामने आया, जिसमें एक मजदूर सड़क पर नशा करके लगातार कई घंटे खड़ा रहा। जिन लोगों ने भी उसे देखा तो वह हैरान भी थे और घबरा रहे थे। कुछ ने इसे जॉम्बी जैसा कहा पर जैसे अब ऐसे 5 केस देखने को मिले हैं जिससे लोगों में डर का माहौल है पर इसलिए पी.जी.आई. के मनोविज्ञान विभाग के डॉ. क्षितिज और डॉ. राहुल ने खास जानकारी शेयर की है ताकि लोगों को सतर्क किया जा सके।
क्या होता है जॉम्बी ड्रग?
PGI के मनोविज्ञान विभाग के डॉ. शितिज ने बताया कि यह जाइलाज़ीन और फेंटानिल ड्रग्स का कॉम्बिनेशन है। जाइलाज़ीन एक ऐसा ड्रग है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर जानवरों को सुलाने के लिए किया जाता है। अब तक जिनकी रिपोर्ट आई है उनमें जाइलाज़ीन का इस्तेमाल पाया गया है। कई मामलों में इसके साथ फेंटानिल का भी प्रर्योग किया जाता है जो कि हेरोइन से भी तेज और खतरनाक ड्रग है। इसे लेने से व्यक्ति का स्वभाव अचानक बेहोशी वाला हो जाता है, जिस कारण वह घंटों तक एक ही पोजिशन में रहता है। इससे वह व्यक्ति आम लोगों को देखने में खतरनाक लगता है जिसे आम भाषा में जॉम्बी भी कहते हैं।
जाइलाज़ीन क्या है?
जाइलाज़ीन असल में एक तरह का ड्रग है जो कि खतरनाक जानवरों को शांत करने या उन्हें सुलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जब किसी खूंखार जानवर को शांत करना हो या उसका इलाज करना हो तो उसे शांत करने या सुलाने के लिए इस ड्रग का इस्तेमाल किया जाता है जिससे वह लंबे समय के लिए नींद में चले जाते हैं। जब इस तरह के ड्रग की मार्किट में कमी हो जाती है तो उसकी जगह दूसरी ड्रग मार्किट में सप्लाई की जाती है। उसका लोगों द्वारा पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया गया होता तो उस बारे में मौजूदा जानकारी नहीं होती पर वह इसका इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे मामले देखने को मिलते हैं।
फेंटानिल क्या है?
अमेरिका में फेंटानिल ड्रग आग है जिसका इस्तेमाल गलत तरीके से करने से लोग कई घंटे एक ही हालत में बैठे रहते हैं पर अब यह इंडिया में भी आ गया है। फेंटानिल को अगर अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये एक बहुत अच्छी दवाई है पर इसका इस्तेमाल गलत तरीके से करने से ये नशे के तौर पर काम करता है और बहुत खतरनाक भी है। फेंटानिल हेरोइन से भी ज्यादा तेज और खतरनाक ड्रग है। सोशल मीडिया पर लोगों का आपस में जुड़े होने से इसमें वृद्धी होना जायज है। इस बारे में जल्दी जागरुक होना चाहिए और सिटी ब्यूटीफुल में इसका इस्तेमाल शुरू होने से पहले ही इस बारे में पूरी जांच-पड़ताल करके इस ड्रग को रोकने के कदम उठाने चाहिए और चोरी या नाजायज बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

