Canada में नई इमिग्रेशन पॉलिसी: ज्यादा सैलरी वालों को तुरंत मिलेगी PR

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 05:05 PM (IST)

पंजाब डेस्क : Canada में एक बार फिर नई पॉलिसी लागू हो गई हैं। दरअसल, सरकार ने इमीग्रेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। इस नई पॉलिसी के अनुसार कनाडा में काम या पढ़ाई कर रहे लोगों को लिए PR पाना अब आसान हो सकता है। ऐसे में कहीं न कहीं कनाडा में बाहर से आने वालों की रफ्तार थम जाएगी। कनाडा सरकार ने इमीग्रेशन बिल सी-12 और नागरिकता कानूनी सी-3 में बदलाव किए हैं। सीधा कहे तो कनाडा सरकार इस समय फोक्स देश की अर्थव्यवस्था में तुरन्त योगदान देने वालों पर है। 

ज्यादा सैलरी वालों को तुरन्त मिलेगी PR

नई पॉलिसी के अनुसार कनाडा में रहकर सालाना करीब 70 लाख रुपए कमाने वालों को जल्दी PR मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि, जो लोग पहले से कनाडा में रह रहे हैं और उनकी सैलरी 70 लाख सलाना है। उन्होंने अगर PR (परमानेंट रेजिडेंसी) के लिए अप्लाई किया हुआ है तो उन्सें सिर्फ 1 सप्ताह  के अंदर-अंदर PR मिल सकती है।

डॉक्टर-नर्स और इंजीनियर पर ज्यादा फोक्स

जानकारी के मुताबिक  उन लोगों को पहले वीजा मिल रहा है, जिनके पास हाई-स्किल और अच्छी सैलरी की नौकरी का ऑफर है। इन्हें ज्यादार सरकार का फोक्स डॉक्टर-नर्स, इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन सेक्टर (प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन) से जुड़े लोगों पर है। 

कई लोग होंगे डिपोर्ट

नई पॉलिसी के अनुसार अगर कोई अवैध तरीके से रह रहा है। यानी कि अवैध तरीके से आए हैं उन्हें तुरन्त डिपोर्ट कर दिया जाएगा। अवैध तरीके से आने वालों को रोकने के लिए सी-12 बिल है। जो लोग गलत तरीके से कनाडे में घुसने की कोशिश करते हैं उन्हें तुरन्त डिपोर्ट कर दिया जाएगा। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कनाडा में घुसने के एक साल के अंदर-अंदर या फिर बार्डर पार करने वालों को 14 दिन अंदर क्लेम करना होगा नहीं तो उसे डिपोर्ट कर दिया जाएगा। 

माता-पिता अपने बच्चों को दे सकते है PR

ऐसे में उन बच्चों को भी सरकार ने राहत दी है जिनके माता-पिता कनाडाई हैं और वह खुद बाहर पैदा हुए हैं। ऐसे में उन्हें PR मिल सकती है, अगर उन्होंने खुद कनाडा में कम से कम 3 साल बिताए हों।

स्टूडेंट वीजा के नियम सख्त

ऐसे में पंजाब से स्टूडेंट वीजा पर कनाडा जाने वालों को भी बड़ा झटका लगा है। दरअस, स्टूडेंट वीजा पर कनाडा जाने वालों के लिए सख्त नियम लागू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक इमीग्रेशन बिल पहले से सख्त कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कॉलेज और कोर्स के बाद वर्क परमिट मिलना पक्का नहीं है। ऐसे में कनाडा सरकार कोर्सेज की सूची तैयार करेगी उसके बाद उन्हीं क्षेत्रों में पढ़ाई करने वालों को आगे काम करने की अनुमति मिलेगी, जिसकी मार्केट में डिमांड होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News