तड़के सुबह शख्स को इस हालत में देख दंग रह गई पुलिस, दहला देने वाला था मंजर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 01:34 PM (IST)

लुधियाना (राज): हैबोवाल के बलोकी स्थित अंग्रेज की चक्की के निकट एक घर में अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। उसका गला बुरी तरह से कटा हुआ था। 

हालांकि, परिवार भी घर पर मौजूद था। मगर उसका शव कमरे में पड़ा था। मृतक मनोज (50) है। तड़के घटना का पता चलने पर सूचना पुलिस को दी गई। थाना हैबोवाल और फोरेंसिंक विभाग की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

परिवार ने पुलिस को बताया है कि मनोज ने खुद ही तेजधार हथियार से गला काटा है। लेकिन, शव के हालात कुछ ओर ही बयां कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News