Hospital में रखी महिला की लाश के साथ जो हुआ, जान हैरान रह गया हर कोई
punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2023 - 03:45 PM (IST)

फिल्लौर(भाखड़ी) : स्थानीय सिविल अस्पताल में जीते जी तो इंसान को बख्शते नहीं वहां मरने के बाद भी इंसान को नहीं बख्शा जाता। जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में महिला की मौत होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया था। इस दौरान मृतका के हाथ में पहनी सोने की अंगूठी उतार ली गई। एस.एम.ओ. ने कहा कि अंगूठी उतारने की घटना का पता चल चुका है। पारिवारिक सदस्यों की तरफ से शिकायत मिलते ही वह कड़ा एक्शन लेंगे। फिलहाल वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों से अंगूठी उतारने वाले कर्मचारी का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय सिविल अस्पताल जहां मरीजों और उनके पारिवारिक सदस्यों को अक्सर शिकायत रहती है कि डाक्टरों द्वारा ईलाज के लिए लिखी जाने वाली दवाई इतनी महंगी होती है कि उसे खरीदने के लिए परिवार के सदस्यों को अपना सब कुछ गिरवी रखना पड़ जाता है। हद तो तब हो गई जब गत दिवस महिला पूनम पत्नी विजय वासी राधा स्वामी कालोनी फिल्लौर अपने घर से एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए निकली। रास्ते में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मृतका पूनम का शव पोस्टमार्टम करने के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रख दिया गया। शव जब अस्पताल में लाया गया तो उसके एक हाथ में सोने की अंगूठी पहनी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद जब महिला का शव परिवार के लोगों को सौंपा गया तो वह हैरान रह गए क्योंकि मृतका के हाथ में पहनी अंगूठी पोर्स्टमार्टम के बाद गायब हो चुकी थी।
इस संबंध में जब एस.एम.ओ. डा. रोहिनी महंगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतका के हाथ में पहनी अंगूठी उतारने की घटना का उन्हें भी पता चला है। वह मृतका के पारिवारिक सदस्यों की शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही वह कड़ी कारवाई करेंगे। फिलहाल चोर को पकड़ने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जिसमें एक दर्जा 4 कर्मचारी जो छुट्टी पर था, शव ग्रह के अंदर-बाहर आता जाता दिखाई दे रहा है। उससे भी पूछताछ की जाएगी।