Ludhiana: घर में घुसकर भाईयों पर जानलेवा हमला, किरपान से काट डाला कान
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 11:03 AM (IST)
लुधियाना (राज): महानगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा खौफनाक मामला सामने आया है जहां कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर 2 सगे भाईयों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी झड़प में हमलावरों की बेरहमी इस कदर देखने को मिली कि उन्होंने एक भाई का कान किरपान से काटकर लटका दिया, जबकि दूसरे भाई की बाजू तोड़ डाली।
फिलहाल दोनों लहूलुहान हालत में सी.एम.सी. अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने हरजीत सिंह की शिकायत पर शमशेर सिंह, मखन सिंह, अमरीक सिंह, काला सिंह, जतिंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह और अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके भाई हरपाल सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। किसी तरह उसने बड़ी मुश्किल से अपने भाई को हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया और जान बचाने के लिए दोनों भाई अपने घर के अंदर चले गए। लेकिन हमलावरों का खून इस कदर खौल रहा था कि वे घातक हथियारों के साथ जबरन घर के अंदर दाखिल हो गए और तांडव मचाना शुरू कर दिया।
पीड़ित ने रूह कंपा देने वाला मंजर बयान करते हुए बताया कि आरोपी काला सिंह ने हाथ में पकड़ी किरपान से उस पर हमला किया, जिससे उसका बायां कान कट कर लटक गया। इतना ही नहीं, उसकी दाईं बाजू पर भी गहरा घाव कर दिया गया। हमलावरों ने उसके भाई हरपाल सिंह को भी नहीं बख्शा और उसकी बाईं बाजू तोड़ दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

