Ludhiana: 2 दर्जन से ज्यादा युवकों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और बेसबॉल से किया जानलेवा हमला

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 10:59 AM (IST)

लुधियाना (राज): घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। राहों रोड इलाके में उस समय खूब हंगामा हुआ जब एक मामूली झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। 2 पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडे और बेसबॉल का इस्तेमाल हुआ, जिसमें कमल और हिमाशु नाम के 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को लहूलुहान हालत में तुरंत पास के अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित कमल ने आरोप लगाए हैं।

कमल का कहना है कि दो दर्जन से ज़्यादा युवक लाठी-डंडे और बेसबॉल बैट से लैस थे। वे अचानक उसके घर में घुस आए। उसने दावा किया कि यह हमला पूरी तरह से प्लान किया गया था और हमलावरों का मकसद उसके परिवार को जानलेवा नुकसान पहुंचाना था। कमल के मुताबिक, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावर खुलेआम गुंडागर्दी करते दिख रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान करके कार्रवाई की जाए।

वहीं, दूसरी पार्टी ने मामले में नया मोड़ लाते हुए घायलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह झगड़ा अचानक नहीं हुआ, बल्कि घायलों में से एक युवक उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। इस बीच, टिब्बा थाना इंचार्ज बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने इलाके में लगे CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News