Ludhiana : अफीम व चूरा पोस्त की सप्लाई करने जा रहे 2 नशा तस्कर काबू

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 02:13 PM (IST)

लुधियाना (गौतम) : अफीम व गांजे की सप्लाई करने के लिए जा रहे दो नशा तस्करों को थाना सदर की पुलिस ने अलग अलग स्थानों से काबू कर लिया । पुलिस ने आरोपियों से 1 किलो 500 ग्राम अफीम व 7 किलो 600 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग अलग नशा तस्करी करने के आरोप में मामलें दर्ज किए है। सब इंस्पैक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के दौरान धांधरा रोड़ पर मौजूद थी तो एक युवक शक्की हालत में पैदल आता हुआ दिखाई दिया। 
शक  के आधार पर जब युवक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई । 

आरोपी की पहचान हैबोवाल कलां के रहने वाले सतप्रीत सिंह सोनी पुत्र अवतार सिंह के रूप में की गई है। शुरूआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे की खेप सप्लाई करने के लिए जा रहा था। आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि अफीम कहां से लेकर कहां सप्लाई करने के लिए जा रहा था। 

इसी थाने की पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को चूरा पोस्त की सप्लाई करने के लिए जाते हुए काबू कर लिया, पुलिस ने आरोपी से 7 किलो 600 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव साहिजाद के रहने वाले कुलविंदर सिंह विक्की के रूप में की गई है । पुलिस ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के दौरान सुआ रोड़ पर चेकिंग कर रही थी तो उक्त आरोपी कच्चे रास्ते से पैदल ही आ रहा था, जो कि पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और वापस जाने लगा तो शक होने पर उसको रोक कर तलाशी ली गई तो आरोपी से चूरा पोस्त बरामद किया गया । आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News