Ludhiana : घर लौट रहे थ्री-व्हीलर चालक के साथ हो गया बड़ा कांड, डरे सहमे लोग
punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 05:36 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : जिले में थ्री व्हीलर पर जानेलवा हमला कर लूटने की कोशिश की गई है। थाना सलेम टाबरी के अधीन आते भटिया बेट के नजदीक मेट्रो रोड पर बीती रात एक थ्री व्हीलर चालक को अज्ञात लुटेरों ने लूटने की कोशिश करते हुए हथियारों से हमला करके गंभीर घायल दिया गया।
इसके बाद राहगीरों द्वारा 2 लुटेरों को पकड़ कर एलडीको एस्टेट पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थ्री व्हीलर चालक बलदेव सिंह ने बताया कि वह देर रात लाडोवाल पेट्रोल पंप से अपने थ्री व्हीलर में गैस डलवा कर घर वापस जा रहा था। इसी दौरान मेट्रो रोड के पास अज्ञात लुटेरों ने उस को लूटने की कोशिश की गई और उसके सिर में तेजदार हथियारो से वार करके उसे गंभीर रूप में घायल कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करके आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here