नशे की दलदल में फंसी लड़की का उठाया फायदा, दर्दनाक मौ/त,

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 12:22 PM (IST)

बठिंडा : पंजाब का युवा वर्ग नशे की दलदल में फंसता ही जा रहा है और लड़कियां भी इसमें पीछे नहीं है। ऐसा ही एक मामला बठिंडा से सामने आया है, जहां चिट्टे की लत से एक लड़की  मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चिट्टे की लत के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ी एक लड़की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए सहारा जनसेवा के अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि 15 दिन पहले कुछ लोग एक लड़की को माल गोदाम रोड पर गंभीर हालत में छोड़कर भाग गए थे।

ये भी पढ़ें : लीडरों में पार्टी बदलने का दौर जारी, रवनीत बिट्टू के बाद इस नेता पर टिकी नजरें

उन्होंने बताया कि लड़की का एक पैर खराब हो गया और उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। संस्था ने उसे अस्पताल पहुंचाया और इलाज शुरू किया। उक्त लड़की ने सहारा को बताया कि वह पिछले 6 साल से चिट्टे के इंजेक्शन लगा रही है। बार-बार इंजेक्शन लगाने से उसका पैर और हाथ खराब हो गया और उसकी हालत गंभीर हो गई थी।

उक्त लड़की ने सहारा को यह भी बताया था कि कुछ युवकों ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे माल गोदाम रोड पर फेंक दिया। सहारा द्वारा लड़की का इलाज कराया जा रहा था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सहारा प्रधान ने कहा कि उक्त लड़की का अंतिम संस्कार रीति-रिवाज के अनुसार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News