सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 05:45 PM (IST)

मोगा(आजाद): अजीतवाल के पास जी.टी. रोड पर हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह (52) निवासी गांव चूहड़चक्क कलां की मृत्यु होने का पता चला है।

इस संबंध में थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार सुलखन सिंह द्वारा मृतक के बेटे अमनदीप सिंह के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह जो अजीतवाल में स्थित एक प्राइवेट कालेज में सिक्योरिटी गार्ड लगा हुआ था। जब वह देर सांय अपने मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर आ रहा था तो अचानक एक व्हीकल से जा टकराया। जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। सहायक थानेदार सुलखन सिंह ने कहा कि आज शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News