Ludhiana : दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, रेत से भरे टिप्पर ने कुचला

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 09:37 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : थाना बस्ती जोधेवाल के  पुल के ऊपर  वीरवार को एक  रेत  से भरे टिप्पर चालक ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया था। गंभीर रूप में घायल व्यक्ति की पहचान दविंदर सिंह 35 पुत्र  बलकार सिंह वासी  एकता कॉलोनी के रूप में की गई थी, को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर आज इलाज के दौरान दविंदर सिंह की मौत हो गई है। 

थाना प्रभारी  गुरदयाल सिंह ने बताया कि आज दविंदर सिंह की चंडीगढ़ में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा सुखदेव सिंह के बयान पर टिप्पर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव  वारिसों  के हवाले कर दिया है। पुलिस ने टिप्पर चालक को वीरवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News