Ludhiana : सैर करने निकले व्यक्ति के साथ घटा दर्दनाक हादसा, कटी दोनों टांगे
punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 06:31 PM (IST)
लुधियाना : लुधियाना में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि आज सुबह माडल ग्राम नजदीक रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सैर कर रहे एक व्यक्ति को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि व्यक्ति की दोनों टांगे कट गई हैं। घायल की पहचान अशोक के रूप में हुई है, जोकि जूता व्यापारी है। घायल को जख्मी हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें- Breaking : पंजाब कांग्रेस में बड़ी हलचल, दिल्ली पहुंचे Congress MP
दरअसल उक्त व्यक्ति सुबह सैर के लिए निकला था, लेकिन रेलवे ट्रैक पर सैर करते समय अचानक पैर पटरी में फंस गया, जिस कारण उसकी दोनों टांगे कट गई हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया।
यह भी पढ़ें-Jalandhar : आबादपुरा Encounter मामले में पकड़े Gangster की मौ+त