Ludhiana : लोन देने के बहाने महिला से दुष्कर्म, फाइनांसर ने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 04:36 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में महिला से दुष्कर्म की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के जगराओं में एक फाइनांसर द्वारा एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है। 

जानकारी अनुसार महिला को बेटी की पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उक्त शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता मोगा के एक गांव की बताई जा रही है, जिसे आरोपी ने पैसे के सिलसिले में मोगा से जगराओं बुलाया था और वहां कोर्ट परिसर में एक वकील के कैबिन में उक्त महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है। घटना 30 मार्च की बताई जा रही है। 
यह भी पढ़ें- Jalandhar Police ने चंद घंटों में सुलझाया Murder Case, 3 गिरफ्तार

पीड़िता ने पुलिस को अपने बयानों में बताया उसे अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत थी, जिस सिलसिले में आरोपी ने उसे लुधियाना बुलाया तथा एक वकील के कैबिन में उससे जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसने इस दौरान काफी शोर भी मचाया लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी और न ही कोई उसकी मदद के लिए आया। वहीं पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी की पहचान परमिंदरपाल सिंह गरेवाल निवासी गांव बरसाल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: टिकट न मिलने पर पूर्व MLA का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर लाइव हो कही ये बात
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News