किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को कैप्टन ने किया वित्तीय मदद देने का ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 01:06 PM (IST)

जालंधर /चंडीगढ़: दिल्ली में किसान आंदोलन दौरान जान गंवाने वाले किसान गुरजंट सिंह और गुरबचन सिंह की मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दोनों किसानों के परिवारों को वित्तीय सहायता सहित हर तरह की संभव सहायता देने का ऐलान किया है।

ਦਿੱਲੀ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਮਾਨਸਾ ਤੋਂ ਗੁਰਜੰਟ ਸਿੰਘ ਜੀ ਤੇ ਮੋਗਾ ਤੋਂ ਗੁਰਬਚਨ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਨਾਲ ਮਨ ਨੂੰ ਦੁੱਖ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ।...

Posted by Captain Amarinder Singh on Wednesday, 2 December 2020


फेसबुक के ज़रिए कैप्टन ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि दिल्ली धरने में शामिल मानसा से गुरजंट सिंह जी और मोगा से गुरबचन सिंह जी के निधन की ख़बर से मन को दुख पहुंचा है। सरकार की तरफ से इनके परिवारों को वित्तीय सहायता और अन्य हर तरह की मदद मुहैया करवाई जाएगी। मेरी अरदास दिवंगत आत्माओं और उनके परिवारों के साथ हैं। 

PunjabKesari
अमित शाह से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह 
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध पर कृषक नेताओं के साथ आज केंद्र की अगले दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक कैप्टन गतिरोध का सौहार्द्रपूर्ण हल ढूंढने के लिए दिल्ली में शाह के साथ चर्चा करेंगे। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री और उनकी कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है और पंजाब विधानसभा ने केंद्र के नए कृषि कानूनों को निष्प्रभावी बनाने के लिए विधेयक भी पारित किए हैं। वैसे सिंह ने कहा था कि वह और उनकी सरकार सभी के सामूहिक हित में केंद्र और किसानों के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News