Amritsar से Delhi जाने वाली Train में भगदड़, यात्रियों की फूली सांसे
punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 09:31 AM (IST)

पंजाब डेस्कः अमृतसर से दिल्ली जाने वाली देहरादून एक्सप्रैस में सबुह एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई। इस बीच यात्रियों में भगदड़ मच गई।
शुरुआती जांच में मृतक की उम्र 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। जी.आर.पी. के ए.एस.आई. तरणजीत सिंह ने बताया कि कोच नंबर एस-5 में युवक को बेहोश होने के बारे सूचना मिसी। मौके पर जाकर एंबूलैंस 108 के जरिए युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। युवक की पहचान नहीं हुई है, शव को शिनाख्त के लिए सिविल के डैड हाऊस में रखवाया गया है।