फगवाड़ा से होशियारपुर आना-जाना होगा और आसान, 30 मिनट में पूरा होगा 1 घंटे का सफर
punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 03:27 PM (IST)
पंजाब डेस्क: फगवाड़ा से होशियारपुर का सफर बेहद आसार होने वाला है। जानकारी के अनुसार भारतमाला परियोजना के तहत फगवाड़ा से होशियारपुर के बीच 48.62 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2022 में 1,553.07 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई थी।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर संसद में ताजा आंकड़े दिए गए हैं जिसके अनुसार इस प्रोजेक्ट की अपॉइंटेड डेट 31 मार्च 2025 है। वहीं इस प्रोजेक्ट के संभावित रूप से पूरा होने की तारीख 30 मार्च 2027 रखी गई है। उम्मीद है कि इस फोरलेन हाईवे के निर्माण के बाद फगवाड़ा और होशियारपुर के बीच का सफर सिर्फ 30 मिनट का रह जाएगा जो कि पहले एक घंटे का था। इसके साथ ही शहरों के बीच से गुजरने वाले ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

