Punjab में मंगलवार को छुट्टी की उठी मांग, जानें वजह...

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 03:20 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में मंगलवार को छुट्टी की मांग उठनी शुरू हो गई है। दरअसल, 26 मई मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के चलते पंजाब BJP के एग्जीक्यूटिव मेंबर रमेश कुमार वर्मा ने राज्य सरकार और मोहाली जिला प्रसाशन से अपील की है कि 26 मई को होने वाले म्युनिसिपल चुनाव डेमोक्रेसी का बहुत अहम हिस्सा हैं। ये चुनाव लोकल गवर्नमेंट और लोकल बॉडी सिस्टम को मजबूत करने के चुनाव हैं, जिसमें हर नागरिक अपना वोट डालना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि 26 मई मंगलवार को वर्किंग डे है। छुट्टी न मिलने से इस वजह से बहुत से लोग अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने से वंचित रह सकते हैं। उन्होंने पंजाब सरकार, मोहाली जिला प्रशासन और लेबर डिपार्टमेंट से अपील की कि 26 मई को वोटिंग वाले दिन प्राइवेट इंस्टीट्यूशन और प्राइवेट अस्पतालों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को छुट्टी दी जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News