जिला मोहाली में 26 मई को लेकर उठी सरकारी छुट्टी की मांग, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 12:26 PM (IST)

मोहाली: पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार वर्मा ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन मोहाली से अपील करते हुए कहा है कि 26 मई को होने वाले नगर निगम चुनाव लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये चुनाव स्थानीय सरकार और लोकल बॉडी व्यवस्था को मजबूत करने वाले होते हैं, जिनमें हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाता है।

उन्होंने कहा कि इस बार 26 मई मंगलवार को पड़ रहा है, जो एक कार्यदिवस (वर्किंग डे) है। मोहाली में बड़ी संख्या में लोग निजी संस्थानों, कंपनियों और निजी अस्पतालों में कार्यरत हैं। ऐसे में आशंका है कि कई कर्मचारियों को मतदान के लिए छुट्टी नहीं मिल पाएगी, जिसके कारण वे अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने से वंचित रह सकते हैं।

रमेश कुमार वर्मा ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन मोहाली और श्रम विभाग से मांग की कि मतदान वाले दिन सभी निजी संस्थानों और निजी अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से छुट्टी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत कर सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News