Punjab : घनी धुंध के चलते थमी ट्रेनों की रफ्तार, देरी की वजह से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Friday, Dec 19, 2025 - 11:08 PM (IST)

जालंधर  (पुनीत): धुंध के चलते ट्रेनों की देरी का क्रम बढ़ता जा रहा है, जोकि यात्रियों के लिए दिक्कतों व परेशानियों का कारण बन रहा है। धुंध के कारण शताब्दी, शान-ए-पंजाब जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें घटों की देरी से रि-शैड्यूल होकर चलाई जा रही है, जिसके चलते स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसी क्रम में रि-शैड्यूल होकर चलने वाली स्वर्ण शताब्दी 12029 निधार्रित समय दोपहर 12.06 से 3 घंटे की देरी के साथ दोपहर 3.10 के करीब सिटी स्टेशन पर पहुंची। अमृतसर से दिल्ली जाने वाली 12030 अपने तय समय 5.53 से सवा 2 घंटे लेट रही और सवा 8 बजे के करीब सिटी पहुंची।

इसी तरह से रि-शैड्यूल होकर चलने वाली शान-ए-पंजाब 12497 तय. समय 12.50 से 4 घंटे लेट रही और 5 बजे के करीब सिटी पहुंची जबकि 12498 करीब 5 घंटे की देरी के साथ रात सवा 9 बजे सिटी पहुंची। अमृतसर से दिल्ली जाने वाली 12014 अमृतसर शताब्दी आधा घंटा लेट रही जबकि दिल्ली से आने वाली 12013 करीब पौना घंटा लेट स्पॉट हुई।

जम्मू जाने वाली 15653 अमरनाथ एक्सप्रैस सुबह साढ़े 8 से पौने 8 घंटे की देरी के साथ 4 बजे के बाद कैंट पहुंची। वैष्णों देवी जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रैस अपने निधार्रित समय सुबह साढ़े 10 से पौने 6 घंटे की देरी के साथ सवा 4 बजे कैंट पहुंची। अमृतसर जाने वाली 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस 5 घंटे लेट रहते हुए साढ़े 3 बजे सिटी स्टेशन पहुंची।

शहीद एक्सप्रैस 14673 साढ़े 3 घंटे लेट रहते हुए 7 बजे सिटी पहुंची। हरिद्वार जनशताब्दी 12054 करीब पौना घंटा देरी से जालंधर पहुंची। छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस 18237 करीब 4 घंटे लेट रही और साढ़े 8 बजे कैंट पहुंची। स्वराज एक्सप्रैस 12471 साढ़े 5 घंटे लेट रहते हुए साढ़े 4 बजे के करीब कैंट पहुंची।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News