Punjab : 27 फरवरी तक जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल! विभाग ने जारी किया नया अपडेट
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 04:21 PM (IST)
जालंधर : पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर अब अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच गई है। धीरे-धीरे पंजाब में भी गर्मी दस्तक देने लगी है। आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, पहाड़ों से तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। राज्य में 27 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 फरवरी तक बारिश को लेकर विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। यह सामान्य तापमान से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। भाखड़ा डैम पर सबसे ज्यादा तापमान 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
इस दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 22-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मध्य, पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस हफ्ते पूरे राज्य में ज्यादा से ज्यादा तापमान नॉर्मल से ज्यादा रहने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

