Punjab: महिलाओं को 1000 रुपए स्कीम पर बड़ा अपडेट, रजिस्ट्रेशन की तारीख बदली

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 01:35 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में महिलाओं के लिए शुरू की जा रही “मुख्यमंत्री मावा-धियां सत्कार योजना” से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। इस योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख बदल गई है। मिली जानकारी के अनुसार अब रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए हर जिले में खुले सेवा केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलगी जोकि बिल्कुल फ्री होगी।

आपको बता दें कि इस योजना की तारीख पहले 13 अप्रैल बैसाखी का दिन तय था। शुरुआती चरण में इस योजना को 7 जिलों मुक्तसर, रूपनगर (रोपड़), पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट में लागू किया जाएगा। वहीं पहले फेज में 9 विधानसभा हलकों को शामिल किया गया है, जिनमें मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, सुनाम, बटाला, मोगा, पटियाला ग्रामीण, आदमपुर, दिरबा और कोटकपूरा शामिल हैं। 

इस योजना का किन्हें और कितना मिलेगा लाभ 

इस योजना के तहत 18 साल से बड़ी हर महिला को हर महीने 1000 रुपए मिलेंगे, वहीं SC वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए मिलेंगे। यानी कि 500 रुपए ज्यादा। इस योजना का लाभ पेंशन लेने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा। इसके साथ ही मौजूदा व पूर्व सांसद, विधायक, सरकारी कर्मी,  टेक्स भरने वाली महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, पोंजाब राज्य का वोटर आईडी कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक व जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News