Dera Beas प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हरियाणा CM नायब सैनी से की मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 03:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क: राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों नायब सैनी से उनके चंडीगढ़ आवास पर मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाबा ढिल्लों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने परिवार सहित मौजूद रहे और उन्होंने आध्यात्मिक गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि सीएम सैनी के सरकारी आवास 'संत कबीर कुटीर' में शिष्टाचार भेंट की। यह एक औपचारिक मुलाकात थी। इस मीटिंग के दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News