सिद्धू, भगवंत मान सहित बड़े दिग्गज नेताओं के पास है कितनी प्रॉपर्टी और सोना, जानें
punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 12:01 PM (IST)

जालंधरः पंजाब विधान सभा चुनावों के चलते नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी है जिसमें संपत्ति ब्योरा भी शामिल होता है। इसी के चलते राजनीतिक नेताओं की बात करें तो नवजोत सिंह सिद्धू के पास 40.92 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इसके अलावा उनके पास 30 लाख रुपए के गहने, 3 कारें भी हैं। इसी के चलते बिक्रम मजीठिया के पास 4.28 करोड़ की प्रॉपर्टी है। उनके पास नकदी 35 हजार रुपए जबिक उनकी पत्नी के पास 53 हजार रुपए है। मजीठिया के पास कोई वाहन नहीं है। मजीठिया के पास 30.50 लाख के गहने और पत्नी के पास 35.25 लाख के गहने हैं। जानकारी के अनुसर संपत्ति ब्योरे के मामले में मजीठिया पत्नी से गरीब नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी खिलाफ हाईकोर्ट में पटीशन दाखिल
मनोहर सिंह के 1.76 करोड़ की संपत्ति है। इनके पास 3 कारें, 16.10 लाख रुपए के गहने हैं। भगवंत मान के पास कुल प्रॉपर्टी 1.97 करोड़ है। उनके पास भी 3 कारें, गहने 5 लाख रुपए के हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here