Punjab : DIG Jalandhar Range की पुलिस थाने में रेड, SHO सस्पेंड

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 05:15 PM (IST)

होशियारपुर (वरिंदर पंडित): डी.आई.जी. जालंधर रेंज हरमनबीर सिंह गिल द्वारा आज टांडा पुलिस स्टेशन में रेड की गई। जानकारी के अनुसार उन्होंने आज सुबह 7:30 बजे थाना टांडा का औचक निरीक्षण किया। उनका यह निरीक्षण पंजाब पुलिस के ड्यूटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए था। 

इस दौरान उन्होंने देखा कि थाने में सिर्फ एक सहायक मुंशी बिना हथियार के मौजूद था। इसके साथ ही सुबह 8 बजे के लिए निर्धारित रोल कॉल भी थाने द्वारा लागू नहीं की गई थी, जो कि सीनियर अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन है। वहीं एस.एच.ओ थाना टांडा और डी.एस.पी. टांडा भी अपने निवास स्थानों पर सो रहे थे। इस दौरान बाकी पुलिस फोर्स भी थाने में सुबह 9:00-9:15 के करीब पहुंची और यह डी.आई.जी. के दौरे से 1 घंटा 45 मिनट बाद थी। इससे थाने में सुरक्षा में कमी और संभावित खतरे का पता चलता है। इसके बाद ड्यूटी में लापरवाही और निगरानी की कमी के कारण एस.एच.ओ. टांडा, एस.आई. रमन कुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News