विश्व की सुर्खियों में रहे तल्हण कांड को सुलझाने में DGP बने दिनकर गुप्ता की रही थी अहम भूमिका

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 09:10 AM (IST)

जालंधर(महेश): 5 जून 2003 में हुए तल्हण कांड के समय पंजाब के नए बनाए गए डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता जालंधर रेंज के डी.आई.जी. थे और उन्होंने विश्व की सुर्खियों में रहे इस कांड को सुलझाने में अपनी विशेष भूमिका भी अदा की थी।
PunjabKesari

उस समय थाना सदर जालंधर के एस.एच.ओ. रहे जिला देहाती पुलिस के मौजूदा एस.पी. इन्वैस्टीगेशन बलकार सिंह ने भी बताया कि तल्हण कांड के दौरान ही मौजूदा डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता की जालंधर रेंज के डी.आई.जी. के रूप में नियुक्ति की थी और उन्होंने इस कांड को सुलझाने के लिए खुद कमान संभाली थी। वह बहुत ही सुलझे हुए पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनका जालंधर के साथ बहुत पुराना नाता रहा है। वह पहली बार 1991 में जालंधर के एस.पी. हैड क्वार्टर तैनात हुए थे। उसके बाद प्रमोट होकर होशियारपुर के एस.एस.पी. लगे और वहां से फिर उनकी 1993-94 में बतौर एस.एस.पी. जालंधर में वापसी हो गई। यहां उन्हें करीब 3 साल अपनी सेवाएं देने का मौका मिला।
PunjabKesari
इसके बाद वह अन्य जिलों के भी एस.एस.पी. लगे रहे। डी.आई.जी. प्रमोट होने के बाद वह जालंधर रेंज के डी.आई.जी. के रूप में 2003 में आए। यह पद उस समय बहुत ही अहम माना जाता था, दूसरा इसी साल के जून माह में तल्हण कांड हुआ था, जिसकी गूंज भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुनाई देती थी। जालंधर में कई साल गुजारे होने के कारण वह यहां की खासी जानकारी रखते हैं। डी.जी.पी. नियुक्त होने पर जालंधर के लोग खुशी महसूस कर रहे हैं, जिसका कारण है उनका काम करने का तरीका और ईमानदारी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News