शहर में धड़ल्ले से चल रहा गंदा धंधा, एक Call पर... डोर स्टैप मिल रही Delivery
punjabkesari.in Saturday, Mar 29, 2025 - 12:25 PM (IST)

लुधियाना (राम): शहर में इन दिनों वेश्यावृत्ति का हाईप्रोफाइल धंधा जोरों पर चल रहा है। कई इलाकों में एक कॉल पर लड़कियों की डोर स्टैप डिलीवरी हो रही है। अमीरजादों को 8 से 10 हजार रुपए में कॉल गर्ल सप्लाई की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मनी नामक युवक इस धंधे को जोर-शोर से चला रहा है और मोटा पैसा छाप रहा है। इस गोरखधंधे में आर नाम वाली लड़की भी उसका साथ दे रही है। यहां तक कि मनी इतना शातिर है कि ग्राहकों से सारी बातचीत कोड वर्ड में करता है। ग्राहकों से पूछा जाता है कि कितने काम हैं। उसे पुलिस प्रशासन की कोई परवाह तक नहीं है। वह बेखौफ होकर यह गोरखधंधा चला रहा है। इसके लिए वह सोशल साइटों का जमकर सहारा ले रहा है।
लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को व्हॉट्सएप पर भेजी जाती हैं। इसके बाद पसंद की गई कॉल गर्ल के लिए रेट तय किया जाता है। बताया जाता है कि मनी ग्राहक से पहले 10 हजार रुपए की मांग करता है और बाद में रेट को लेकर ग्राहक से सैटिंग कर 7-8 हजार रुपए लेकर कॉल गर्ल सप्लाई कर देता है।
शहर के समाजसेवी जल्द देंगे पुलिस को शिकायत
इस संबंध में शहर के समाजसेवी राजीव अरोड़ा ने बताया कि शहर में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाकर कुछ लोग समाज को कलंकित करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस कारण शहर की युवा पीढ़ी पर इसका गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में जल्द ही पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएंगे और ऐसा करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
जल्द ही आरोपियों पर होगी कार्रवाई : पुलिस
इस संबंध में जब लुधियाना पुलिस के एक सीनियर अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच गहनता से की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति वेश्यावृत्ति को बढ़ावा दे रहा है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उस पर जल्द से जल्द पर्चा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here