कैप्टन के करीबी की सियासत में वापसी की चर्चा, इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 11:24 AM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने के बाद से नेताओं के पार्टियां बदलने का सिलसिला पुरे जोरों पर चल रहा है। इनमें पहले दलबदलु नेताओं का रूख कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की तरफ था। लेकिन पार्टियां बदलने वाले नेताओं का रूझान अब भाजपा व कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी की तरफ हो गया है। अब राणा सोढी के बाद कैप्टन के एक और करीबी रहे अरविंद खन्ना का नाम भी सुनने को मिल रहा है। जिन्होंने अपना सियासी करियर अकाली दल से शुरू किया था और संगरूर व धुरी से विधायक रह चुके हैं। लेकिन 2015 में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से सियासी अज्ञातवास में चल रहें हैं। 

यह भी पढ़ेंः किसान के रेल रोकों आंदोलन को लेकर इस सांसद ने कही यह बात

उनके 2022 के चुनाव में अकाली दल या कांग्रेस के जरिए सियासत में वापसी करने की चर्चा चल रही थी कि अचानक अब भाजपा का नाम सामने आया है। इसकी वजह कैप्टन के साथ उनकी करीबी रिश्तेदारी को माना जा रहा है। सुत्रों की माने तो खन्ना जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उनकी भाजपा के आला नेताओं के साथ मुलाकात हो चुकी है। उनके संगरूर व धुरी की जगह लुधियाना की किसी शहरी सीट से चुनाव लडने की अटकलें तेज हो गई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News