पंजाब में मशहूर Singer की सुरक्षा में कटौती की चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 08:50 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में मशहूर सिंगर की सुरक्षा में कटौती किए जाने की चर्चा जोरों पर है।  बताया जा रहा है कि सरकार ने एक मशहूर सिंगर की सिक्योरिटी में कटौती की है, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया है। सूत्रों के अनुसार, उक्त सिंगर ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के साथ मुलाकात की थी।

सूत्रों के अनुसार, सिंगर के साथ मुलाकात के दौरान सुरक्षा में तैनात लगभग एक दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। हालांकि इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। पंजाब केसरी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। इस खबर की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है जिसके आधार पर खबर लिखी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News