पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह कर सकते हैं सरेंडर! सुप्रीम कोर्ट में वकील ने किया दावा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 06:44 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह हुंदल को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बर्खास्त AIG राजजीत जल्द ही कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि, बर्खास्त AIG के वकील ने आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि राजजीत सरेंडर करना चाहते हैं, जिस पर कोर्ट ने कहा कि, वह कर सकते हैं। वहीं इस मामले की अगली सुनवाई 1 अक्तूबर को होगी। 

जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि, बर्खास्त AIG राजजीत के साथी इंस्पेक्टर इंद्रजीत को हथियारों और नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तलाशी के दौरान घर से AK-47 , 4 किलो हेरोइन, 3 किलो स्मैक और अन्य देसी हथियारा बरामद किए गए थे। इसके बाद इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन राजजीत पर बर्खास्त इंद्रजीत को बचाने और गलत रिकार्ड पेश करने आरोप लगे। इसके अलावा बर्खास्त AIG राजजीत पर इंस्पेक्टर इंद्रजीत को प्रमोशन और बरामद नशा सामग्री से छेड़छाड़ करने के भी आरोप हैं। वहीं आपको बता दें कि बर्खास्त AIG राजजीत और इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह 2012 से 2017 तक कई जगहों पर एक साथ ही तैनात रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News