शादी में हुआ विवाद, फिर कार से कुचलने की कोशिश! आरोपी पर केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 05:53 PM (IST)

बठिंडा (विजय): जान से मारने की नीयम से एक व्यक्ति को कार से कुचलने के आरोपों में थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। लवप्रीत सिंह निवासी चंडीगढ़ ने थाना सिटी रामपुरा पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह अपने भाई के साथ अपने दोस्त की शादी पर रामपुरा आया हुआ था।

इस दौरान आरोपी गुरमीत सिंह निवासी बठिंडा की उसके भाई से बहस हो गई। जब वह टैंट के बाहर खड़ा था तो आरोपी ने उसे मार देने की नीयत से अपनी कार उस पर चढ़ा दी जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News