फोन पर धमकी देने के बाद 15-20 युवकों ने किया हमला, 7 हवाई फायर किए

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2019 - 09:39 PM (IST)

जालंधर(वरुण): गुरु अमरदास कॉलोनी में फोन पर धमकी देने के बाद एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने इस दौरान 7 हवाई फायर भी किए, जबकि तेजधार हथियार मार कर 2 युवकों को घायल कर दिया। मैके पर पहुंची पुलिस ने 5 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। जानकारी अनुसार कारपेंटर इशू व ऑटो चालक कालू की इलाके में रहते सोनू नामक युवक से पुरानी रंजिश थी।

विवाद लड़की को लेकर हुआ था। 23 दिन पहले भी दोनों गुट एक-दूसरे से मेले दौरान आमने-सामने हुए थे लेकिन शनिवार को सोनू ने ईशू को फोन कर देख लेने की धमकी दी और बाद में अटैक कर दिया। बाइक्स पर सवार होकर आए करीब 20 युवकों ने अटैक कर कालू व ईशू पर तेजधार हथियारों से हमला किया जबकि कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी।

जैसे ही लोग इकठ्ठा होने शुरू हुए तो हमलावर भाग गए। एक गोली दीवार में भी जा घुसी। हमलावर एक ऑटो को भी तोड़ गए। आनन फ ानन में घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलने के बाद ए.डी.सी.पी. ट्रैफि क अश्विनी कुमार व थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची थी। ए.डी.सी.पी. अश्विनी कुमार का कहना है कि रंजिश के पीछे किसी लड़की का मामला है। सोनू व उसके साथियों को पकडऩे के लिए थाना 1, 3 व 8 की पुलिस टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि आधा दर्जन के करीब गोलियों के खोल मिले हैं। पुलिस देर रात आरोपियों को पकडऩे के लिए रेड कर रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News