Ludhiana: जिला बार चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, नामांकन का कल आखिरी दिन
punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 07:11 PM (IST)
लुधियाना (मेहरा): जिला बार एसोसिएशन, लुधियाना के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने रिटर्निंग ऑफिसर वरिंदर खारा के समक्ष नामांकन दाखिल किए। नामांकन की अंतिम तिथि 26 अगस्त है, जबकि मतदान 11 सितंबर को होगा।
चुनाव के मद्देनजर एसोसिएशन ने 25 और 26 अगस्त को ‘नो वर्क डे’ घोषित किया है। संबंधित न्यायालयों से भी सहयोग की अपील की गई है। अब तक दाखिल नामांकन के अनुसार, उपाध्यक्ष (आरक्षित) पद के लिए विजय शर्मा, हरसिमरत कौर और कविता, सचिव पद के लिए मनिंदर हीर, वित्त सचिव पद के लिए कोनार्क शर्मा, परमिंदर सिंह कूकी और हिमाकर तथा संयुक्त सचिव (महिला आरक्षित) पद के लिए डेजी सिंगला, मनप्रीत कौर और अनीता मैदान में हैं।
कार्यकारी सदस्य (सामान्य) पद के लिए समीर जोशी, अमरदीप सेखों, अनिल कश्यप, अंकुश दुबे, बिरजोत सिंह और अंकित रात्रा ने नामांकन दाखिल किया है। कार्यकारी सदस्य (महिला आरक्षित) पद के लिए मधु गुप्ता और हरजीत कौर उम्मीदवार हैं। अंतिम दिन और नामांकन दाखिल होने की संभावना है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

