आज खुलेगी किस्मत! कुछ ही घंटों में निकलेगा Diwali Bumper 2026 का ड्रॉ, पहला इनाम 12 करोड़
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 05:54 PM (IST)
पंजाब डेस्क : आज शाम पंजाब वासियों की किस्मत चमकने वाली है। बता दें कि पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का आज शाम ईनाम निकलने वाला है। इस बार दिवाली बंपर का पहला इनाम 12 करोड़ रुपये का है। बंपर का ड्रॉ आज यानी 16 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे किया जाएगा।
इस बंपर की कीमत 500 रूपए प्रति टिकट है और इसकी सीरीज 12 राशियों पर आधारित है। वहीं पहला इनाम 12 करोड़ का गारंटीड है और दूसरा इनाम 1 करोड़, तीसरा इनाम 50 लाख, कंसोलेशन प्राइज 10 लाख रूपए है। इसके अलावा 10 लाख और 5 लाख के कई और इनाम रखे गए हैं। टिकट खरीदने वाले आज शाम 6 बजे के बाद पंजाब स्टेट लॉटरी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑथराइज्ड डीलर्स से अपने रिजल्ट देख सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

