घर का विवाद बना काल! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाई जहरीली चीज, 2 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 02:10 PM (IST)

पटियाला (बलजिंदर): शहर में पारिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा कथित तौर पर जहरीली चीज खाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद चारों को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान विकास बातिश (45 साल) और उनकी 13 साल की बेटी खुशी बातिश की मौत हो गई जबकि पत्नी तमन्ना बातिश (43 साल) और 11 साल के बेटे कनव बातिश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

जानकारी के मुताबिक पुलिस को बुधवार देर रात अस्पताल से सूचना मिली कि एक ही परिवार के चार सदस्यों को जहरीली चीज खाने के कारण भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार में घरेलू लेन-देन को लेकर कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जहरीली चीज खाने के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी सिटी वन संजीव सिंगला का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News