Breaking: पंजाब के इंटरनेशनल ड्रग तस्कर राजा कंदोला का निधन
punjabkesari.in Sunday, Jan 25, 2026 - 02:50 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब के इंटरनेशनल ड्रग तस्कर राजा कंदोला के निधर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मुबंई में हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। बता दें कि राजा कंदोला पंजाब के बंगा का रहने वाला था जिसका असली नाम रणजीत सिंह था। उसकी गिनती पंजाब के चर्चित ड्रग तस्करों में होती थी। वह 200 करोड़ रुपये की नशा तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुर्खियों में आया थे। इस केस में जालंधर स्थित विशेष PMLA कोर्ट ने उसे 9 साल की सजा सुनाई थी। वहीं उसकी पत्नी को भी 3 साल की सजा हुई थी। इसके अलावा भी उस पर कई केस थे और सजा हो चुकी थी।
आइस ड्रग की तस्करी के मामलों में उसका नाम सामने आया था जिस कारण उसे आइसमैन राजा कंदोला कहा जाने लगा था। वह जेल से रिहा होने के बाद मुंबई में परिवार के साथ रह रहा था जहां उसे हार्ट अटैक आ गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों का कहना है कि राजा कंदोला का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा और उसके शव को मुंबई स्थित घर ले जाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

