ड्रग्स से बेटे की मौत, घर में शव छोड़ पिता..., दिल पसीज देगी पूरी घटना
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 02:00 PM (IST)
माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): पंजाब सरकार द्वारा ऑपरेशन प्रहार-2 चलाकर दावे किए जा रहे हैं कि हमने हजारों ड्रग तस्करों को जेल में डाला है पर दूसरी ओर आज कूमकलां थाने के अधीन आते गांव रायपुर बेटवां में एक गरीब परिवार का युवक नशे की भेंट चढ़ गया। हैरानी की बात यह है कि उसके बड़े भाई की भी पहले ड्रग्स के कारण मौत हो चुकी है और परिवार में यह दूसरी मौत है।
आज सुबह जब उसके पिता ने देखा कि उसका बेटा नहीं उठा तो उसे जगाने की कोशिश की लेकिन वह मर चुका था। उसके पास ही नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली पन्नी पाई गई। पिता ने जाकर गांव वालों को बताया कि उसके जवान बेटे की मौत हो गई है। उसके पिता को भी शराब पीने की भी लत थी और वह बेटे के शव की देखभाल करने के बजाय खुद 200 रुपये लेकर ठेके पर शराब पीने चला गया। मृतक की पहचान जसवीर सिंह नीला के रूप में हुई है, जो मिस्त्री-मजदूरी करता था।
जब जसवीर की मौत के बारे में कुमकलां पुलिस स्टेशन के हेड से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और युवक की मौत की जांच की जाएगी। गांव वालों ने कहा कि हमारे गांव में पहले भी नशे की वजह से युवाओं की मौत हो चुकी है और आज एक और युवक की मौत हो गई। यह सारा नशा हलका साहनेवाल के तहत आने वाले पड़ोसी गांव चौता से आ रहा है, जिस पर रोक लगाने की सख्त जरूरत है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

